ब्रेकिंग न्यूज़

पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे

Home / india / दिल्ली में कोरोना से फिर बिगड़े हालात, केजरीवाल ने लॉकडाउन की बताई जरुरत

दिल्ली में कोरोना से फिर बिगड़े हालात, केजरीवाल ने लॉकडाउन की बताई जरुरत

17-Nov-2020 12:40 PM

delhi : दिल्ली में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर से दिल्ली में कोरोना से हालात बिगड़ गए हैं. जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की जरुरत बताई है. 

इसके साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है. अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं.

दिल्ली सरकार कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड की पर्याप्त संख्या है, लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी है, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है. उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि लोग ध्यान रखें. कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैं. मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. पिछले  24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है. नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.