ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / india / दूतावास के बाहर ब्लास्ट के बाद एक्शन में आए डोभाल, इजराइली NSA की...

दूतावास के बाहर ब्लास्ट के बाद एक्शन में आए डोभाल, इजराइली NSA की बातचीत

29-Jan-2021 09:28 PM

DELHI : दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद सरकार हाई अलर्ट पर चल रही है। इस मामले में लगातार केंद्र सरकार के अलग अलग विंग बैठक कर रहे हैं। दूतावास के बाहर ब्लास्ट के बाद भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल एक्शन में आ गए हैं। अजीत डोभाल ने तत्काल इजराइल के NSA से बातचीत की है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी इजराइली NSA को दी है। 


इसके अलावे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की है। एस जयशंकर ने कहा है कि भारत इस ब्लास्ट को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने दूतावास और इजरायली राजनयिकों की सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। विदेश मंत्री ने दोषियों को नहीं बख्शने की बात इजराइल के विदेश मंत्री से कही है। इजराइल ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। 


भारत के विदेश मंत्री ने इजरायल के विदेश मंत्री को यह बताया है कि दूतावास के सभी कर्मी और राजनयिक सुरक्षित हैं। एनआईए की टीम मौके का मुआयना कर रही है। कई सीनियर अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट एक ही आईईडी से किया गया था। एनआईए की फॉरेंसिक टीम के साथ साथ केंद्र सरकार की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है। सभी तथ्यों को एकत्रित किया जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्री से बातचीत के बाद इजरायल के विदेश मंत्रालय की तरफ से भी बयान जारी किया गया है कि नई दिल्ली स्थित दूतावास में उसके सभी राजनैतिक और कर्मचारी सुरक्षित हैं।