पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब
04-Oct-2019 10:16 AM
DELHI: दहशतगर्दों ने राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए बड़ा प्लान सेट किया है. दिल्ली पर हमला करने की नियत से दर्जनभर आतंकी राजधानी में मौजूद है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक पाक अधिकृत कश्मीर में बैठे आतंक के आकाओं ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार ट्रेंड ग्रुप को 'करो या मरो' का सीक्रेट टास्क देकर दिल्ली, कश्मीर और पंजाब भेजा है.
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली की तबाही का सीक्रेट प्लान 5 दिन पहले कश्मीर में सेब के बाग में तैयार हुआ है. सूत्रों के अनुसार कश्मीर के बांदीपुरा में जैश के पाक प्रशिक्षित आतंकियों की सीक्रेट मीटिंग हुई. इस मीटिंग में एक पाकिस्तानी और दो कश्मीरी आतंकी मौजूद थे. अबु उस्मान के पास एक स्नाइपर राइफल थी, जबकि बाकी तीन आतंकियों के पास एके-47, पिस्टल और हैंड ग्रेनेड मौजूद थे. अबु उस्मान ने दिल्ली को दहलाने के लिए सीक्रेट प्लान 'डी' बनाया है. सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों की बातचीत के जो कोड इंटरसेप्ट किए हैं, उनमें 'दिवाली के पटाखे', 'कश्मीरी सेबों की दिल्ली में सप्लाई' जैसी बातें शामिल हैं.
अलर्ट मिलने के बाद दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. वहीं स्पेशल सेल ने दिल्ली में कई इलाकों में सर्च अभियान भी चलाया. इसके साथ ही उत्तर भारत के सभी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट कर दिया गया है.