मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
29-Oct-2020 07:54 AM
DELHI: आप पार्टी के चार विधायकों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है. सभी पर आरोप हैं कि चारों ने पुलिस के कई जवानों को पीटा है. यही नहीं विधायकों के एक पुलिस ऑफिसर का अंगुली भी तोड़ दिया है. दिल्ली के कमला मार्केट थाने में केस दर्ज किया गया है.
चारों विधायकों पर केस दर्ज
पुलिस ने मॉडल टाउन के विधायक अखिलेश त्रिपाठी, कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार, त्रिलोक पुरी के विधायक रोहित महरोलिया और मंगोलपुरी की विधायक राखी बिड़लान शामिल पर केस दर्ज कराया है. सभी विधायक आप पार्टी के हैं. चारों विधायकों पर निगम मुख्लायलय के बाहर पुलिस के साथ मारपीट और एसीपी की अंगुली तोड़ने का आरोप लगा है.
कुल 9 पुलिसकर्मी घायल
चारों विधायकों पर आरोप लगा है कि सभी निगम मुख्यालय के बाहर भीड़ लगाकर लगाए हुए थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हटाने का निर्देश दिया और कोरोना काल में दिल्ली सरकार की तमाम हिदायतों के बारे में बताया. जिसके बाद सभी विधायक भड़क गए और पुलिस पर हमला कर दिया है. इस घटना में 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. पुलिस ने आरोप लगाया है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों की अवहेलना की और पुलिस की इजाज़त के बिना सिविक सेंटर पर तकरीबन दो हजार अधिक सफाई कर्मियों को इकट्ठा किया और प्रदर्शन किया.