ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!

Home / india / अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलेंडर बरामद, 4 आरोपी हिरासत में

अवैध LPG रैकेट का भंडाफोड़, 183 सिलेंडर बरामद, 4 आरोपी हिरासत में

दिल्ली के संगम विहार में क्राइम ब्रांच ने अवैध LPG रैकेट का खुलासा करते हुए 183 इंडेन गैस सिलेंडर जब्त किए। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर अवैध रिफिलिंग और जमाखोरी की जांच जारी है।

25-Mar-2026 02:57 PM

By First Bihar

DESK: एक तरफ गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं तो वही दूसरी तरफ इसकी जमाखोरी और कालाबाजारी ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। ताजा मामला देश की राजधानी दिल्ली से निकलकर सामने आ रही है, जहां के संगम विहार इलाके में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अवैध एलपीजी रैकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 183 इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया है, साथ ही साथ इस मामले में चार आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।


क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को इलाके में गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और अवैध रिफिलिंग की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने संगम विहार में स्थित तीन अलग-अलग गोदामों पर एक साथ छापेमारी की। छापे के दौरान शेर सिंह, सूरज परिहार, रघु राज सिंह और जितेंद्र शर्मा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस के अनुसार, बरामद 183 सिलेंडरों में 154 भरे हुए और 29 खाली सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा मौके से लोहे के पाइप, तराजू और अन्य रिफिलिंग उपकरण भी जब्त किए गए हैं।


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अधिकृत एलपीजी डिलीवरी एजेंट थे, लेकिन वे ग्राहकों तक सिलेंडर पहुंचाने के बजाय उन्हें अपने किराए के गोदामों में जमा कर लेते थे। इसके बाद भरे हुए सिलेंडरों से 1-2 किलो गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में ट्रांसफर करते थे और उन्हें बाजार में अधिक कीमत पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे।


इस मामले में पुलिस ने धारा 3/7 और बीएनएस की धारा 125/3(5) के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि एलपीजी की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जमाखोरी पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।