बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
09-May-2022 09:19 AM
DELHI : दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में आज बुलडोजर नहीं चलेगा। शाहीन बाग में आज अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होना था लेकिन एमसीडी को दिल्ली पुलिस की तरफ से पूरा सपोर्ट नहीं मिलने के कारण तत्काल अतिक्रमण हटाने के प्लान पर रोक लगा दी गई है। शाहीन बाग में अतिक्रमण को एमसीडी ने चिन्हित किया था और आज से इसे हटाने का काम शुरू होना था।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक एमसीडी को उसने पर्याप्त सुरक्षा फोर्स देने में असमर्थता जाहिर की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के जिस इलाके में शाहीन बाग आता है वहां कई और संवेदनशील कार्यक्रम है, जहां फोर्स लगाई गई है। इस कारण से आज अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं दिया जा सकता।
दिल्ली पुलिस की तरफ से पर्याप्त सुरक्षा बल नहीं मिलने के बाद एमसीडी ने भी आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू नहीं करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि पहले भी पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही 8 मई तक रोक दी गई थी और अब इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। साउथ एमसीडी में अतिक्रमण हटाने के लिए पूरा रोडमैप तैयार कर रखा है और इसी के हिसाब से एक्शन लिया जाना है। जाहिर है दिल्ली पुलिस की असमर्थता के कारण आज शाहीन बाग में बुलडोजर नहीं चलेगा।