ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च

Home / india / अब दिल्ली में चलने लगा बुलडोजर, जहांगीरपुरी हिंसा के बाद बड़ा एक्शन, सुप्रीम...

अब दिल्ली में चलने लगा बुलडोजर, जहांगीरपुरी हिंसा के बाद बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट का दखल

20-Apr-2022 11:12 AM

DELHI : दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज एमसीडी की तरफ से अवैध निर्माण को गिराए जाने का काम शुरू किया गया है। जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर चल रहा है। आज एमसीडी के अधिकारी दल बल के साथ जहांगीरपुरी पहुंचे हैं और जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण वाले इलाके के ऊपर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर जहांगीरपुरी के इलाके में नाराजगी देखने को मिल रही है जहां हिंसा की घटना हुई थी।


एक तरफ एमसीडी की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एमसीडी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्होंने अवैध निर्माण के खिलाफ नियमों के मुताबिक कार्रवाई शुरू की है। अवैध निर्माण गिराए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट इस सेक्शन के बाद सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने अवैध निर्माण को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कल सुनवाई करने की बात कही है।


सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ने का काम रुक सकता है हालांकि अभी तक कोर्ट का आदेश एमसीडी के पास नहीं पहुंचा है। लेकिन एमसीडी की तरफ से पूरे प्रशासनिक अमले के साथ कार्रवाई जारी है। आपको बता दें कि जहांगीरपुरी वही इलाका है जहां हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा की घटना हुई थी और रोहंगिया मुसलमान और बाकीयों ऊपर इस हमले का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने लगभग दो दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया हुआ है। इनके खिलाफ रासुका के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई हो रही है।