कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
09-Aug-2025 04:28 PM
By FIRST BIHAR
Delhi Wall Collapse: रक्षाबंधन के दिन साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। हरी नगर गांव के पीछे स्थित झुग्गियों पर सुबह करीब 9:30 बजे समाधि स्थल की करीब 100 फीट लंबी दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में कई झुग्गियां दब गईं, और मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
दमकल विभाग, एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और डीडीएमए की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य संभाला। मलबे से अब तक 8 लोगों को बाहर निकाला गया, जिन्हें तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है।
हादसे में जान गंवाने वालों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं। मृतकों की पहचान रुबीना (25 वर्ष), डॉली (25 वर्ष), रुखसाना (6 वर्ष), हसीना (7 वर्ष) के रूप में हुई है वहीं घायल व्यक्ति की पहचान हिशबुल के रूप में हुई है, जिसका इलाज जारी है।
डीसीपी साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही 5 से 7 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन की सहायता से बचाव कार्य तेजी से किया गया और सभी घायलों को दो अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया। फायर ब्रिगेड टीम के इंचार्ज, सफदरजंग स्टेशन के ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया कि दीवार की लंबाई लगभग 100 फीट थी और वह समाधि स्थल के पास बनी हुई थी। इसके गिरने से कई झुग्गियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए DM साउथ ईस्ट डॉक्टर सरवन बगड़िया और DDMA की टीम भी मौके पर पहुंची और बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन अभी भी यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कहीं मलबे में कोई और व्यक्ति दबा तो नहीं है। दीवार और झुग्गियों के नीचे सर्च ऑपरेशन जारी है।