मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई
22-Oct-2025 03:08 PM
By FIRST BIHAR
Chhath Puja 2025: दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर एक ऐतिहासिक और बड़ा फैसला लिया है। इस बार राजधानी में पहली बार छठ पर्व के लिए डेढ़ दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि 27 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से सभी सरकारी दफ्तर बंद कर दिए जाएंगे और 28 अक्टूबर को पूरे दिन की छुट्टी रहेगी।
अब तक दिल्ली में छठ पर्व के लिए केवल एक दिन की छुट्टी दी जाती थी, लेकिन इस बार इसे बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है, क्योंकि दिल्ली में लगभग 5 लाख पूर्वांचली मतदाता हैं, जो इस पर्व पर अपने गृह राज्य जाकर मतदान भी करते हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार छठ पर्व को दीपावली की तर्ज पर भव्यता से मनाया जाएगा, जैसा कि कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव हुआ था। दिल्ली सरकार यमुना घाटों पर 17 स्थानों पर मॉडल छठ घाट बना रही है, जिनमें से कुछ कई किलोमीटर लंबे हैं। पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक पूरी तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछली सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा पर रोक लगा दी थी और 2021 में छठ व्रतियों पर केस भी दर्ज हुए थे। रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार उन सभी केसों को वापस लेगी। मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पुष्टि की है कि केजरीवाल सरकार द्वारा दर्ज सभी FIR रद्द की जाएंगी।
इस बार छठ पूजा के लिए 1000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पिछले साल 929 स्थानों पर ही पूजा हुई थी। प्रत्येक जिले में कम से कम एक मॉडल घाट बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी घाटों पर स्वागत गेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, और सुरक्षा व्यवस्था सरकार की ओर से सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने खुद घाटों का निरीक्षण शुरू कर दिया है और दिल्ली सरकार एक ऐतिहासिक छठ पूजा समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है।