ब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट ‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह? Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल

Home / india / दिल्ली कोरोना अपडेट : मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार, 24 घंटे...

दिल्ली कोरोना अपडेट : मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार, 24 घंटे में 98 मरीजों की गई जान

20-Nov-2020 08:13 AM

DELHI : दिल्ली में वापसी के बाद कोरोना ने हालात और बेकाबू कर दिए हैं. दिल्ली में कोरोना से अब तक कुल मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार जा पहुंचा है. फिर से 24 घंटे के अंदर दिल्ली में 98 मरीजों की मौत हुई है. अब तक दिल्ली में साढे चार हजार से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं.

दिल्ली में पिछले 24 घन्टे में कोरोना के 7,546 नए केस सामने आये हैं. जिसके बाद कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 5,10,630 पर पहुँच गया है.  दिल्ली में बीते 24 घन्टे में 22 हज़ार से ज़्यादा RT-PCR टेस्ट किये गए हैं, जो कि अब तक के सबसे ज़्यादा हैं. पिछले 24 घन्टों में 22,067 RT-PCR टेस्ट किये गये हैं और रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या 40,370 है. 24 घन्टों में कुल 62,437 टेस्ट किये गये हैं. अब तक कुल 56,53,091 टेस्ट किये जा चुके हैं

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घन्टे में कोरोना से 98 लोगों की मौत हुई है. यहाे अब तक कुल मौत का आंकड़ा बढ़कर 8,041 हो गया है. 18 नवंबर को कोरोना से 131 मौत दर्ज की गई थीं, जो कि एक दिन में कोरोना से हुई मौतों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है