Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
19-Jan-2025 11:53 AM
By First Bihar
Delhi News: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर अरविंद केजरीवाल की कार पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रशिक्षित गुंडे भेजे थे. साफ है कि चुनावी हार की घबराहट में बीजेपी ऐसा करवा रही है.
सीएम आतिशी ने कहा कि यह साफ है कि अरविंद केजरीवाल को मारने के लिए अपराधी और गुंडे भेजे गए थे. हमले में शामिल दूसरा शख्स रोहित त्यागी है, जो लगातार बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के साथ रहता है और प्रवेश वर्मा के प्रचार में शामिल रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दूसरा आरोपी भी अपराधी है. उस पर 2011 में चोरी का एक मामला और हत्या के प्रयास का एक मामला दर्ज है, जिसमें 10 साल की सजा का प्रावधान है. तीसरा शख्स जो वहां मौजूद था, उसका नाम सुमित है, उस पर भी चोरी, डकैती और हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है.
आतिशी ने ये भी कहा कि प्रवेश वर्मा ने अपने पास हार्ड कोर क्रिमिनल रखा हुआ है. ये गुंडे अरविंद केजरीवाल और आप के लिए रखा गया है. आतिशी ने कहा कि इस हादसे के बाद भी इलेक्शन कमीशन कुछ नहीं कर रहा है. ईसी के अधिकारी चुप हैं. जबकि इस वक्त सबसे ज्यादा पावर इलेक्शन कमीशन के पास है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.
आतिशी के अनुसार, इन सभी मामलों से पता चलता है कि शनिवार को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले तीनों गुंडे कोई साधारण बीजेपी कार्यकर्ता नहीं, बल्कि प्रशिक्षित गुंडे और अपराधी हैं. यह साफ है कि चुनाव की घबराहट में बीजेपी अब अरविंद केजरीवाल को मारने की कोशिश कर रही है.