ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / india / दिल्ली: रिठाला में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत, कई...

दिल्ली: रिठाला में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत, कई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

दिल्ली के रिठाला में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई। दमकल की 15 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं रहीं। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

25-Jun-2025 02:42 PM

By First Bihar

DELHI: राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आग इतनी भयावह थी कि उसे पूरी तरह काबू में करने के लिए दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियों को घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।


यह हादसा रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास रोहिणी सेक्टर-5 में स्थित एक चार मंजिला केमिकल फैक्ट्री में हुआ। मंगलवार की रात अचानक फैक्ट्री से घना धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की गई।


दमकल कर्मियों को आग बुझाने के दौरान कई तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। फैक्ट्री के अंदर के हिस्सों तक पानी और फोम पहुंचाना मुश्किल हो रहा था, क्योंकि अंदर अत्यधिक धुआं और ज्वलनशील रसायन भरे थे। ऐसे में फैक्ट्री की दीवार को बुलडोजर से तोड़कर एक रास्ता बनाया गया, ताकि आग बुझाने वाले फोम को अंदर तक पहुंचाया जा सके। रात करीब 11 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था और अग्निशमन कर्मी लगातार रेस्क्यू और फायर फाइटिंग में जुटे रहे।


दिल्ली पुलिस ने आज बुधवार को इस बात की पुष्टि की है कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है। आशंका जताई जा रही है कि आग की चपेट में आने वाले ये लोग फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर या कर्मचारी हो सकते हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में ज्वलनशील केमिकल बड़ी मात्रा में रखे गए थे, जो आग लगने के बाद और तेजी से फैले। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने मिलकर केस दर्ज कर लिया है और फैक्ट्री मालिकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस, दमकल विभाग और नगर निगम की टीमों की तैनाती जारी है। दिल्ली सरकार ने भी हादसे की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।