BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं
10-Nov-2025 09:10 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली धमाके में अभी तक 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है, वही दो दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घायलों को लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर- 1 के पास की है जहां एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आग की लपटें उठने लगीं और पास में लगी अन्य वाहन भी चपेट में आ गये।
इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 24 लोगों के घायल हो गये। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि वहां लगी स्ट्रीट लाइट्स भी क्षतिग्रस्त हो गईं। इस धमाके के बाद सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली और यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। NIA और फोरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर भी मौके पर मौजूद हैं।
इस घटना के बाद पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। वही दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलछा ने अमित शाह को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस पूरी घटना पर गृह मंत्रालय नजर बना रखी है। गृह मंत्रालय ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं। दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है। सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
दिल्ली में धमाके के बाद बिहार में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है।
बता दें कि बिहार में दूसरे चरण का मतदान मंगलवार 11 नवंबर को है, इधर चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में धमाका हो गया। गाड़ी में ब्लास्ट होने से कई गाड़ियां जलकर खाक हो गयी। कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गये। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं।
घायलों को आनन-फानन में अस्पाल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी के चीफ से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आवश्यक कदम उठाने को कहा। इस धमाके के बाद मुंबई और यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी है।