ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / india / दिल्ली में बड़ा हादसा: बुराड़ी में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, कई मजदूरों के...

दिल्ली में बड़ा हादसा: बुराड़ी में गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की खबर

दिल्ली के बुराड़ी में सोमवार की शाम अचानक 4 मंजिला इमारत के गिरने से उसके नीचे कई मजदूर दब गये। रेस्क्यू टीम ने किसी तरह 6 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है अन्य मजदूरों को निकाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।

27-Jan-2025 08:21 PM

By First Bihar

Delhi News: दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बुराड़ी में 4 मंजिला बिल्डिंग के गिरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कई मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जतायी जा रही है। इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस, फायर बिग्रेड कर्मी और एनडीआरएफ के जवान पहुंच चुके हैं।


सोमवार की शाम करीब 7 बजे बुराड़ी में अचानक 4 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिसके मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बचाव टीम ने आधा दर्जन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मलबे में फंसे अन्य मजदूरों को निकालने में पुलिस,  फायर बिग्रेड के जवान और एनडीआरएफ की टीम लगी है। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पुलिस कर्मी लोगों को वहां से हटाने में लगे हैं।