ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ड्यूटी पर तैनात NSG कमांडो का निधन, गांव में शोक की लहर Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar News: होली से पहले अंधेरे में डूबा बिहार का यह गांव, बिजली विभाग ने बंद कर दी पावर सप्लाई; जानिए.. पूरी वजह Bihar Assembly : बिहार के इन इलाकों में बढ़ी मुस्लिम और ईसाईयों की संख्या; बिहार विधानसभा में गरमाई बहस, जानिए सरकार ने क्या दिया जवाब चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट चिकन के शौकीन हो जाएं सावधान! होली से पहले पटना में बर्ड फ्लू का खतरा, 6 हजार से अधिक मुर्गियां दफन; Zoo समेत कई इलाकों में अलर्ट Bihar Education News : 'यह मछली बाजार नहीं ....', विप में उठा ऐसा सवाल की सभापति ने पहले हम -पहले हम वाले सदस्यों को दी चेतावनी; पढ़ें पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर युवक की हत्या, चचेरे भाई ने मर्डर के बाद शव बगीचे में जलाया; एक आरोपी गिरफ्तार Bihar political news : शराब लेकर आते तो सीधे जेल जाते ! नीरज कुमार ने राजद MLC पर कसा तंज,कहा - इनलोगों के पास शराबबंदी कानून को चुनौती देने की हिम्मत नहीं

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद गिरफ्तार, देखिए.. जैश की लेडी कमांडर की पहली तस्वीर

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट मामले में फरीदाबाद से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है. उसपर जैश-ए-मोहम्मद की लेडी कमांडर होने का आरोप है.

Delhi Blast Case

11-Nov-2025 02:34 PM

By FIRST BIHAR

Delhi Blast Case: दिल्ली में सोमवार शाम हुए ब्लास्ट के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दिल्ली ब्लास्ट में डॉ. उमर का भी हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। इसी कड़ी में फरीदाबाद पुलिस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया। शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी की पहली तस्वीर भी सामने आई है।


जानकारी के अनुसार, डॉ. शाहीन शाहिद को जैश-ए-मोहम्मद की महिला ब्रिगेड “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी। इस संगठन के तहत महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जाता था। डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली हैं और फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती थीं। 


उनकी गिरफ्तारी मुजम्मिल की निशानदेही के बाद हुई, जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी। जांच में पता चला कि शाहीन शाहिद इस आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थीं और जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थीं। उनके इशारे पर भारत में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार की जा रही थी।


दिल्ली ब्लास्ट के बाद से ही देशभर में जांच एजेंसियों ने कई डॉक्टरों को घेरे में लिया है। लखनऊ से लेकर कश्मीर तक छापेमारी जारी है और माना जा रहा है कि इन डॉक्टरों का नेटवर्क दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ा हुआ है। फिलहाल इस मामले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और जांच एजेंसियां अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं।