LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
11-Sep-2023 03:05 PM
By First Bihar
DELHI: बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां केजरीवाल सरकार ने दीपावली को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के देखते हुए सरकार ने दीपावली में पटाखों को बैन कर दिया है। पिछले साल की तरह इस साल भी दीपावली के मौके पर दिल्ली के लोग पटाखे नहीं जला पाएंगे। पिछले साल भी केजरीवाल सरकार ने पटाखे बेचने और इसका इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया था।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को लेकर सरकार ने दीपावली में पटाखों को बैन करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण का लेबल काफी बढ़ जाता है। जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है प्रदूषण का AQI भी बढ़ने लगता है। ऐसे में सरकार ने इस साल भी पटाखों के इस्तेमाल, भंडारण, बनाने और बेचने पर रोक लगा दिया है।
बताते चलें कि 23 अक्टूबर 2018 को देश की शीर्ष अदालत ने ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल करने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की आड़ में जहरीले पटाखों का निर्माण किया जाने लगा। 1 दिसंबर 2020 को NGT ने उन जगहों पर पटाखों को बैन करने का आदेश दिया था, जहां की हवा बेहद ही खराब थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 28 सितंबर 2021 को दिल्ली में पटाखों के निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था और साल 2022 में भी पटाखों के जलाने पर बैन लगाया गया था। अब सरकार ने फिर से दीपावली में पटाखों के इस्तेमाल को बैन कर दिया है।