BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
23-Mar-2023 04:04 PM
By First Bihar
DESK: देश में बढ़ते कोरोना के मामले ने एक बार फिर से सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट किया है और सचेत रहने की सलाह दी है। सभी राज्यों को सलाह देते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि वे कोविड-19 से लड़ने के लिए बचाव के सभी तरीको पर पांच गुना रणनीति अपनाएं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि कोरोना की तैयारियों को देखने के लिए जल्द ही सभी राज्यों में मॉक ड्रिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तफर से जारी अधिसूचना के के मुताबिक, देश में अबतक कुल 220.65 करोड़ से अधिक टीकों की खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं मंत्रालय ने यह भी कहा है कि फिलहाल अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन एहतियात के तौर पर खुराक बढ़ाना जरूरी है। राज्यों से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ ही पर्याप्त संख्या में बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
दरअसल, देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कोरोना को लेकर एक हाईलेवर मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें कोरोना के ताजा हालत और उससे बचाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कोरोना को लेकर सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि आज भी देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है और देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के हजारों नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के हजारों नए मामले सामने आए हैं। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,300 नए मामले दर्ज किए गए हैं। नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 99 हजार 418 हो गई है। वहीं, इलाज चल रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 7,605 पर पहुंच गई है।