PATNA: पटना में चलती ट्रेन में एक लड़की के तमाशे ने सन्नाटा फैला दिया. लड़की ने ट्रेन में अपने कपड़े फाड़ डाले और फिर हंगामा शुरू कर दिया. लेकिन कुछ देर बाद ही उसके तमाशे की पोल खुल गई. 


टीटीई से हुआ विवाद 

दरअसल ये मामला बिना टिकट यात्रा करने का था. दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही एक युवती ने शनिवार को टीटीई को फंसाने के लिए ड्रामा रचा था.  युवती ने कथित तौर पर अपने कपड़े खुद फाड़ लिए और टीटीई को फंसाने की कोशिश की। हालांकि, संयोग से पूरी घटना एक मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.


इस वायरल वीडियो में युवती अपने कपड़े फाड़ते हुए नजर आ रही है. इसके बाद वह ये कहती हुई नजर आ रही है कि  "अब दिखाइए"। इसके बाद वह मोबाइल से किसी को फोन लगाती है और फिर उसे भी धमकी देती है. युवती उस वायरल वीडियो में गाली-गलौज करती हुई भी सुनाई दे रही है।. वह कह रही है- जादे करबअ त ठेल देब ओन्‍ने, भले जाएब जेल.  


वीडियो से खुली पोल 

इस घटना के संबंध में जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक युवती पटना के खगौल की रहने वाली है और दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी. ट्रेन में टिकट जांच के दौरान उसका टीटीई से विवाद हो गया. युवती बिना टिकट यात्रा कर रही थी और टीटीई उस पर फाइन करने जा रहे थे. इसी दौरान युवती ने अपने कपड़े फाड़ लिए और टीटीई को फंसाने की धमकी देने लगी. युवती टीटीई को धौंस दिखा रही थी कि उसका भाई बड़ा अधिकारी है. उसके फटे कपड़े को देख कर कोच में सनसनी फैल गई. 


लेकिन इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग घटना का वीडियो भी बना रहे थे. युवती ने इसका भी विरोध किया और कहा कि उसका वीडियो क्यों बनाया जा रहा है. उसने यह भी कहा कि किसी का वीडियो नहीं बनाया जा सकता और वह भी वीडियो बनाएगी.


टीटीई ने लगाया जुर्माना

युवती टीटीई को फंसाने में लगी थी लेकिन इसी दौरान वह वीडियो भी सामने आ गया, जिसमें वह खुद अपने कपड़े फाड़ रही थी. जब युवती को वह वीडियो दिखाया गया तो उसके होश उड़ गये. वह इधर-उधर की बातें करने लगी. बाद में टीटीई ने उस पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया. 


महिला सिपाही से लगी 

इस वायरल वीडियो में रेलवे कर्मियों और महिला सिपाही के साथ युवती की बातचीत भी सुनाई दे रही है. महिला सिपाही उसे इस तरह की हरकत करने पर फटकार लगाती सुनाई देती है. रेलवे के दूसरे कर्मचारी भी ये कह रहे हैं कि महिला होने के कारण उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जा रहा है, इसके बावजूद वह इस तरह की हरकत कर रही है.  इस पूरे मामले का वीडियो वायरल है लेकिन रेलवे या संबंधित पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.