ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / दहेज के लिए लड़के वालों ने तोड़ा रिश्ता...तो भागकर कर ली शादी

दहेज के लिए लड़के वालों ने तोड़ा रिश्ता...तो भागकर कर ली शादी

30-Jan-2020 01:11 PM

KUSHINAGAR: दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है. लेकिन समाज में आज भी दहेज प्रथा बदस्तूर जारी है. यूपी के कुशीनगर में दहेज के खिलाफ जाकर एक युवक ने शादी की है. युवक की शादी एक लड़की से तय हो गई थी, लेकिन दहेज को लेकर दोनों का रिश्ता टूट गया. जिसके बाद भागकर दोनों ने शादी रचा ली.


घटना कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि एक युवक की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी. तिलक और शादी की डेट भी पक्की हो गई थी. दोनों परिवार शादी की तैयारियां भी जोरशोर से कर रहे थे. शादी फिक्स होने के बाद लड़के और लड़की की आपस में बातचीत भी होती थी लेकिन दहेज को लेकर रिश्ता टूट गया.


शादी टूटने के बाद लड़के और लड़की ने भागकर शादी करने का फैसला लिया. लड़की किसी बहाने एक रिश्तेदार के यहां गई वहां लड़का भी आ गया. फिर दोनों ने बिना दहेज के शादी करने की बात रिश्तेदारों को बताई. जिसके बाद दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई. शादी करने के बाद लड़के ने अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी तो सबके होश उड़ गये.