BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
28-Jan-2020 09:49 AM
AHMEDABAD: देशभर में साइबर क्राइम के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर क्रिमिनल्स इतने शातिर हैं कि पल भर में वो आपको करोड़ों का चूना लगा सकते हैं. गुजरात से साइबर क्राइम की ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई है. साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी से 11 करोड़ की धोखाधड़ी की है. पुलिस का दावा है कि ये अब तक का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड का मामला है.
अहमदाबाद के 62 साल के कपड़ा कारोबारी से 11 करोड़ 6 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है. अहमदाबाद के निवासी प्रतापराय अवतानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि साइबर हैकर्स ने पहले उन्हें कई बीमा पॉलिसियां खरीदने और ज्यादा रिटर्न दिलाने का वादा किया. फिर उन्होंने फीस और दूसरे चार्ज के नाम पर और पैसा इन्वेस्ट करने के जाल में फंसा लिया.
क्रिमिनल्स ने जाल में फंसाते हुए कहा कि उनको निवेश के बदले 30 करोड़ तक की बड़ी रकम मिलने वाली है. जिसके बाद कारोबारी ने जून 2016 और दिसंबर 2019 के बीच 186 अलग-अलग खातों में पैसे जमा किए. इसी तरह 30 करोड़ के झांसे में आकर कारोबारी से 11 करोड़ 6 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई. इस मामले में कारोबारी ने 96 लोगों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज कराया है.