ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Home / india / कोविशिल्ड से भी महंगी है कोवैक्सीन, भारत बायोटेक ने जारी की रेट लिस्ट

कोविशिल्ड से भी महंगी है कोवैक्सीन, भारत बायोटेक ने जारी की रेट लिस्ट

25-Apr-2021 09:13 AM

DESK : देश में कोरोना वायरस ने जहां एक तरफ तांडव मचा रखा है तो वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन अभियान भी काफी जोरों शोरों से चल रहा है. ऐसे में बीते दिनों सीरम इंस्टिट्यूट ने कोविशिल्ड वैक्सीन के दामों की लिस्ट जारी थी जिसके बाद राज्य और केंद्र के बीच सियासी बयानबाजी चल रही है. इसी बीच अब भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के दाम भी तय कर दिए गए हैं.कंपनी ने अपने ट्विटर पर ट्वीट के माध्यम से वैक्सीन की प्राइस लिस्ट जारी कर दी है. 



आपको बता दें कि शनिवार को Bharat BioTEch ने अपनी वैक्सीन कोवैक्सीन के दाम तय कर दिए, जिसके मुताबिक राज्य सरकारों को यह वैक्सीन 600 रुपये, केंद्र सरकार को 150 रुपये और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में दी जाएगी. वहीं एक्सपोर्ट ड्यूटी की कीमत 15-20 डॉलर रखी गई है. इससे पहले सीरम इंस्टिट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड के दाम तय किये गए थे. 


कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना करें तो भारत बायोटेक कीवैक्सीन महंगी है. निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड की कीमत 600 रुपये है और राज्यों के लिए 400 रुपये है. जबकि कोवैक्सीन निजी अस्पतालों को 1200 रुपये और और राज्यों को 600 रुपये में मिलेगी.भारत बायोटेक का कहना है कि सरकार के निर्देशों के अनुसार हमने COVAXIN डोज़ की कीमतों की घोषणा की है. राज्य सरकार के लिए प्रति डोज़ 600 रुपये और निजी अस्पतालों के लिए 1,200 रुपये प्रति डोज़ दिया जाएगा.


गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1 मई से जो नए वैक्सीनेशन चरण का ऐलान किया है, उसके मुताबिक अब 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को वैक्सीन लग पाएगी. 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को जिस तरह से वैक्सीन लगाई जा रही है वो जारी रहेगी. यानी सरकारी सेंटर्स में इनके लिए वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध रहेगी.