बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
11-Jul-2021 08:05 AM
DESK : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी डब्ल्यूएचओ अगले महीने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को अपनी मंजूरी दे सकता है। भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की लिस्ट यानी ईयूएल में शामिल करने को लेकर अगस्त के पहले हफ्ते में फैसला हो सकता है। भारत में कोवैक्सीन को इमेरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने अभी तक इसके इमरजेंसी इस्तेमाल को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है।
कोवैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ की साइंटिस्ट्स का कहना है कि कोवैक्सीन के निर्माता भारत बायोटेक उसके पूरे डाटा को हमारे पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं और डब्ल्यूएचओ इस वैक्सीन की समीक्षा कर रहा है। डब्ल्यूएचओ के गाइडलाइन के मुताबिक ईयूएल एक प्रक्रिया है जिसके तहत नये या गैर-लाइसेंस प्राप्त उत्पादों का इस्तेमाल सार्वजनिक स्वास्थ्य की आपात स्थितियों में किया जा सकता है।
साइंटिस्ट्स का कहना है कि ईयूएल की एक प्रक्रिया होती है जिसमें किसी कंपनी को तीसरे चरण के टेस्टिंग पूरे करने होते हैं और सारे आंकड़े डब्ल्यूएचओ के नियामक विभाग को जमा करने होते हैं। इसके बाद इसका अध्ययन एक टीम करती है जिसके बाद अंतिम फैसला होता है। आपको बता दें कि फिलहाल कोवैक्सीन को लेकर डब्ल्यूएचओ की मान्यता नहीं मिलने के कारण कई देशों में इसे लेने वाले लोगों के आने-जाने पर पाबंदी है डब्ल्यूएचओ अगर फैसला ले लेता है तो कई तरह के पैसे खत्म हो जाएंगे।