बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क, 65 बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम; JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल
09-Apr-2020 06:04 PM
DELHI : कोरोना संकट के बीच बड़ी खुशबरी सातवें वेतन आयोग के दायरे मेंआने वाले केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और रिटायर हो चुके पेंशनर्स के लिए हैं। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के मद्देनजर अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा दिया है।
केन्द्र सरकार ने वार्षिक व्यक्तिगत मूल्यांकन समीक्षा (एपीएआर) को भी 30 जून तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही, सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) कार्ड की वैधता को भी बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2020 कर दिया है। हालांकि, इसकी वैधता 31 मार्च तक ही निर्धारित थी। सरकार के इस फैसले से देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के अनुसार, लॉकडाउन की स्थिति का ध्यान रखते हुए सीजीएचएस कार्ड की वैधता की तारीख बढ़ायी गयी है। इसके साथ ही, सरकार ने एक और सुविधा देते हुए सीजीएचएस कार्डधारकों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान अपने नजदीकी सरकारी डिस्पेंसरी और स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने सहित किसी अन्य कार्य के लिए जाने की भी मंजूरी दी है।