ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / india / कोरोना से 'जंग' की तैयारी : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया COVID19...

कोरोना से 'जंग' की तैयारी : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया COVID19 है काबू में, पैनिक होने की जरूरत नहीं

22-Mar-2020 04:19 PM

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि देश कोरोना के खिलाफ सही स्ट्रैटजी पर चल रहा है। हमने भारत के अंदर कोरोना को काबू किया है। बस इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक रहने की जरूरत है।


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक भारत की स्ट्रैटजी सही रही है। इस मामले में सबसे ज्यादा जरूरी संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट करने की है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा पैमाने पर कदम उठाए हैं। मंत्रालय के मुताबिक भारत ने इस मामले में अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है। संदिग्ध मरीज को 14 दिनों तक आइसोलेट करने की जरूरत है क्योंकि 14 दिनों तक रिपोर्ट कभी भी पॉजिटिव आ सकता है। जरूरी नहीं है कि पहले ही दिन रिपोर्ट पॉजिटिव हो। पांचव-सातवें दिन भी ये रिपोर्ट पॉजिटिव हो सकता है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महज पांच फीसदी मामलों में लोगों को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जरूरत है। इस बीमारी में हल्का जुकाम होने के बाद ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं। वहीं बीस फीसदी लोगों को खांसी जुकाम होता है तो वे भी दवाइयों के जरिए ठीक कर लिए जाते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने पर काबू पाया गया है। सबसे ज्यादा जरूरत आइसोलेट करने पर फोकस करना है। होम क्वारेनटाइन करने पर भी मरीज को बिल्कुल दूर रखना है।टेस्ट की जरूरत तभी है जब सिन्टम मिले। इसे देखते हुए सारे अस्पताल में कोविड-19 से निपटने की तैयारी की गयी है।