ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / india / कोरोना का क़हर : चीन से 324 भारतीय वापस लाये गए, एयर इंडिया...

कोरोना का क़हर : चीन से 324 भारतीय वापस लाये गए, एयर इंडिया की फ्लाइट लेकर पहुंची

01-Feb-2020 07:08 AM

DELHI : कोरोना वायरस अपना दायरा दिन-ब-दिन बढ़ाते जा रहा है। कोरोना वायरस के क़हर के कारण चीन में रह रहे भारतीयों को लगातार वापस लाया जा रहा है। चीन में रह रहे 324 भारतीयों को वापस लाया गया है। एयर इंडिया की फ्लाइट इन सभी को लेकर दिल्ली पहुंची है।


एयर इंडिया के विशेष विमान से इन सभी को लाया गया है। हालांकि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद इन सभी लोगों को हरियाणा के मानेसर ले जाया गया है जहां इनका मेडिकल चेकअप करने के साथ-साथ ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। इन सभी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की बिल्डिंग और इंडियन आर्म फोर्स मेडिकल सर्विसेज के भवन में फिलहाल रहना पड़ेगा। 


लगभग 400 यात्रियों की क्षमता वाले बोइंग बी 747 से इन यात्रियों को लेकर डॉक्टरों की एक टीम चीन के वुहान से निकली थी। इन भारतीयों के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 5 डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। मेडिकल फैसिलिटी के साथ-साथ भारतीय सुरक्षा अधिकारियों की टीम वहां फंसे भारतीयों के लिए खाना भी लेकर गई थी। चीन के वुहान में तकरीबन 700 भारतीय रहते हैं जिनमें ज्यादातर मेडिकल छात्र और रिसर्च स्कॉलर हैं।