हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
18-Jan-2021 08:03 AM
DESK : कोरोना वैक्सीन लेने वाले वार्ड बॉय की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्वास्थ्य कर्मी की संदिग्ध मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जिला अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय की मौत हो गई है. 48 साल के महिपाल ने 16 जनवरी को कोविड वैक्सिन ली थी.
वार्ड बॉय की मौत के बाद परिजन गंभीर आरोप लगा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि कोरोना की वैक्सीन लगाने के बाद ही महिपाल की तबीयत बिगड़ गई थी. रविवार की शाम जब महिपाल की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. परिजनों का कहना है कि टीका लगने के पहले महिपाल बिल्कुल स्वस्थ था और वैक्सीन लेने के बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी.
महिपाल की तबीयत बिगड़ने के बाद 108 नंबर पर फोन कर हमने मदद मांगी लेकिन जब तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो खुद आनन-फानन में परिजन महिपाल को लेकर अस्पताल आए. मुरादाबाद के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा है कि वैक्सीन का कोई रिएक्शन मालूम नहीं पड़ रहा है. लेकिन महिपाल की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा. उधर महिपाल के बेटे विशाल का कहना है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद पापा की तबीयत अचानक से खराब होने लगी.