हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Apr-2021 12:25 PM
DESK : देश भर में कोरोना ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है. इसी बीच वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों शोरों से चल रहा है. ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा लें इसके लिए कई जगहों पर जागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे हैं. वहीं, गुजरात के राजकोट शहर में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता फैलाने का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला है. यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने पर महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है.
इस अनोखे पहल की शुरुआत स्वर्णकार समुदाय के लोगों ने की है जिसके तहत कोरोना वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिए जा रहे हैं. राजकोट के स्वर्णकार समाज के सहयोग से राजकोट नगर निगम द्वारा किशोर सिंहजी प्राथमिक विद्यालय में सोनीबाजार में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 751 महिलाओं को नोज पिन और 580 पुरुषों को टीकाकरण होने के बाद हैंड ब्लेंडर दिए गए.
जैसे ही लोग वैक्सीन लेकर बाहर निकलते हैं, पहले तो उनका स्वागत किया जाता है. फिर पुरुषों को हैंड ब्लैंडर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है और महिलाओं को सोने की एक नोज पिन दी जाती है. इतना ही नहीं तोहफा देने के साथ-साथ लोगों को वैक्सीन के फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में भी बताया जा रहा है. इस पहल की देश में हर तरफ खूब तारीफ हो रही है.