काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
22-Mar-2021 03:35 PM
DESK : भारत में कोरोना के दूसरे फेज के कहर के बीच टीकाकरण अभियान भी काफी तेजी से चल रहा है. इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा फैसला लिया है.
केंद्र सरकार ने सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविशील्ड कोरोना वैक्सीन को लेकर अहम निर्देश दिए हैं. अब कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज़ के बीच के अंतर को बढ़ाने का फैसला लिया गया है. केंद्र सरकार के नए निर्देश के अनुसार अब कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच कम से कम 6 से 8 हफ्ते का अंतर होना चाहिए.
केंद्र द्वारा जानकारी दी गई है कि NTAGI और वैक्सीनेशन एक्सपर्ट ग्रुप की ताजा रिसर्च के बाद ये फैसला लिया गया है.दावा किया गया है कि अगर वैक्सीन की दूसरी डोज़ 6 से 8 हफ्ते के बीच में दी जाती है, तो ये अधिक लाभदायक होगी. बता दें कि पहले कोविशील्ड की दूसरी डोज को 4 से 6 हफ्ते में दिया जाता था. लेकिन अब दूसरी डोज़ के लिए 6 से 8 हफ्ते के बीच में दी जाएगी.