ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / india / Corona Update: देश में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 72% मामले...

Corona Update: देश में फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटे में 72% मामले बढ़े, बिहार में अलर्ट

11-Jun-2022 03:49 PM

DESK : देश में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ते हुए दिख रही है. सिर्फ एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामले में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. देश में गुरुवार को 4207 कोरोना संक्रिमित मिले थे. जो शुक्रवार को बढ़कर 7240 हो गए. संक्रमण दर करीब चार माह बाद दो प्रतिशत से अधिक हुई है और मौतों की संख्या भी बढ़ी है. वही देश में एक दिन में कोरोना संक्रमण के मामलों में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 


गुरुवार को देश में 4207 संक्रमित मिले थे जो शुक्रवार को बढ़कर 7240 हो गए. देश में संक्रमण दर करीब चार माह बाद दो प्रतिशत से अधिक हुई है. साथ ही मौतों की संख्या भी बढ़ी है. स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि एक से दो दिन में संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है. इसलिए मुंबई-दिल्ली से आने वालों की रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं. 


बताया जाता है कि बिहार में अब तक एक साथ 30 मामला 2022 में नहीं आया था। संक्रमण को लेकर बताया जा रहा है कि सब कुछ सामान्य चल रहा था और कोई मामला भी नहीं बढ़ रहा था। 24 घंटे के अंदर पटना में 30 नए संक्रमितों पाए जाने के बाद बड़ा अब स्वास्थ्य विभाग पर बड़ा सवाल उठाया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगो को एहतियत बरतना होगा नहीं तो मामले में बढ़ोतरी हो सकती है। 


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो शनिवार को पोर्टल पर 30 नए मामले दर्ज किये गए हैं। अब इसका पता लगाया जा रहा है कि मामले कहां से आए हैं और यह कौन लोग हैं जो कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। बिहार में कोरोना नियंत्रण में था। हर दिन 10 या उससे कम मामले पूरे राज्य में आ रहे थे। 24 घंटे में राज्य में कुल 10 मामले आए थे। इसमें गोपालगंज में एक, जमुई में एक, कैमूर में एक, नालंदा में एक, पटना में 4 और सुपौल के साथ सीतामढ़ी में एक-एक नए मामले आए। शुक्रवार को 24 घंटे में 72607 सैंपल की जांच हुई थी।