कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
15-May-2020 09:17 AM
DELHI : भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 82 हजार के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इससे होने वाले मौत की संख्या 2649 हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अबतक 27 हजार 920 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार 19 तक जा पहुंचा है।
देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 हजार के करीब पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में करीब 4 हजार नए मामले सामने आए हैं और 100 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कोरोना मरीजों की कुल तादाद 81 हजार 970 हो गई है। इसमें से 2649 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं।
देश में अब कोरोना के 51401 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, आंध्र प्रदेश में 48, तमिलनाडु में 66, तेलंगाना में 34, कर्नाटक में 35, पंजाब में 32, जम्मू-कश्मीर में 11, हरियाणा में 11, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय में एक मौत हुई है।