ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप

Home / india / कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 4000 से ज्यादा मामले, अब...

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में सामने आए 4000 से ज्यादा मामले, अब तक 2200 से ज्यादा मौत

11-May-2020 09:44 AM

DELHI : देश के अंदर कोरोना के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 4 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं देश में कुल मामलों की संख्या 67 हजार के आंकड़ें को पार कर गयी है। वहीं अब तक 2200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 


पिछले 24 घंटे में 4213 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।  वहीं पिछले 24 घंटे में 97 लोगों की मौत हुई है। देश में मौत का आंकड़ा 2206 पर पहुंच गया है। 67,152 केस अब तक सामने आए हैं। देश में अभी एक्टिव केसेज की संख्या 44029 है जबकि 20917 लोग ठीक हुए हैं। 


कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 22 हजार 171 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 832 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4199 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद गुजरात का नंबर है। यहां अब तक 8 हजार 194 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 493 लोगों की मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां अब तक 7204 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 47 लोगों की मौत हो चुकी है।


दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा करीब 7 हजार पहुंच गया है। यहां अब तक 6923 मामले आए हैं, जिसमें 73 की मौत हुई है। इसके बाद राजस्थान में अब तक 3814 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 107 लोगों की मौत हो चुकी।  मध्य प्रदेश में अब तक 3614 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 215 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। अब यहां मरीजों की संख्या 3467 हो गई है, जिसमें 74 लोगों की मौत हो चुकी है।