ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / कोरोना से स्थिति भयानक, बीते 24 घंटे में मिले 4.14 लाख नए केस,...

कोरोना से स्थिति भयानक, बीते 24 घंटे में मिले 4.14 लाख नए केस, 3920 मरीजों ने गंवाई जान

07-May-2021 09:42 AM

DESK : देश में कोरोना की रफ़्तार बेकाबू होती जा रही है. नए संक्रमितों के मिलने के मामले में भारत ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को पूरे देश में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई. नए केस का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई. हालांकि, राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए. 




गौरतलब है कि बीते सात दिन में यह तीसरी बार है जब 4 लाख से ज्यादा मरीज मिले. इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. एक्टिव केस की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है. इसमें बीते 24 घंटे में 81,663 की बढ़ोतरी हुई है. अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है. बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोतरी हुई है. कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं. 


इधर बिहार में भी कोरोना से हाहाकार मचा है. राजधानी पटना की स्थिति सबसे भयावह है. गुरूवार को बिहार सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 15 हजार 126 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 3 हजार 665 नए मामले सामने आये हैं. बताया जा रहा है कि एक दिन में 1 लाख 5 हजार 24 लोगों की जांच की गई.


राजधानी पटना में मिले 3 हजार 665 नए मरीजों के अलावा भागलपुर में 503, गया में 752, मुजफ्फरपुर में 736, नालन्दा में 535 और पश्चिमी चंपारण में 533 नए संक्रमित मिले. साथ ही अररिया में 251, अरवल में 195, औरंगाबाद में 399, बांका में 125, बेगूसराय में 490, भोजपुर में 172, बक्सर में 269, दरभंगा में 176, पूर्वी चंपारण में 236,गोपालगंज में 315, जमूई में 376, जहानाबाद में 150 और कटिहार में 326 मरीजों की पहचान की गई.




वहीं, खगड़िया में 209, किशनगंज में 124,लखीसराय में 108, मधेपुरा में 233, मधुबनी में 409,मुंगेर में 448, नवादा में 229, पूर्णिया में 375, रोहतास में 156, सहरसा में 360, समस्तीपुर में 422, सारण में 441, शेखपुरा में 155, शिवहर में 109, सीतामढ़ी में 141, सीवान में 277, सुपौल में 300 और वैशाली में 307 नए कोरोना मरीज मिले.