अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Dec-2020 10:05 PM
DESK : भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज कास्कर की कोरोना से मौत हो गई. वह कई दिनों से बीमार था, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी. लिहाजा उसने हॉस्पिटल के बेड पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया.
कोरोना से मरने वाला सिराज कास्कर दाऊद इब्राहिम के बड़े भाई साबिर कासकर का बेटा था. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार मृतक सिराज कास्कर 38 साल का था, जिसे एक सप्ताह पहले ही पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद का बड़ा भाई साबिर ही पहले मुंबई शहर में दाऊद के नेटवर्क को हैंडल करता था लेकिन पठान गिरोह के इशारे पर 12 फरवरी 1981 को गैंगस्टर मान्या सुर्वे ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी.
साबिर कासकर हत्याकांड के बाद मुंबई के अंडरवर्ल्ड में वर्चस्व की लड़ाई शुरू हो गई थी. इसी गैंगवार के बाद दाऊद इब्राहिम मुंबई अंडरवर्ल्ड का डॉन बन गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि उन्हें अपने मुखबिरों से पता चला कि साबिर कास्कर का बेटा सिराज कोरोना से संक्रमित था. पिछले हफ्ते उसे सांस लेने में तकलीफ हुई थी. मुंबई में रिश्तेदारों को कराची में मौजूद दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्यों ने सिराज की मौत के बार में जानकारी दी. मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को यह जानकारी अपने मुखबिर से मिली. सिराज कास्कर कराची के क्लिफ्टन इलाके में दाऊद इब्राहिम की हवेली के पास ही रहता था.