ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

Home / india / कोरोना संक्रमित मंत्री ने अस्पताल में लगाया पोछा, जमकर हो रही तारीफ

कोरोना संक्रमित मंत्री ने अस्पताल में लगाया पोछा, जमकर हो रही तारीफ

15-May-2021 04:05 PM

DESK : कोरोना काल में मिजोरम के ऊर्जा एवं बिजली मंत्री आर लालजिरलियाना ने एक बड़ी मिसाल पेश की है. कोरोना संक्रमित मंत्री आर लालजिरलियाना हॉस्पिटल में पोछा लगाते दिखे हैं. उनका फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह चिकित्सा कर्मचारियों या अधिकारियों को शर्मिंदा करने के लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश कर सकें, इसलिए ऐसा कर रहे हैं.


गौरतलब हो कि मंगलवार को मिजोरम के ऊर्जा एवं बिजली मंत्री आर लालजिरलियाना (71साल) और इनकी पत्नी लालथंगमावाई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इनके बेटे वनलालरुअतफेला राल्ते भी कोरोना पॉजिटिव हैं. इनका भी इलाज चल रहा है. ये 8 मई को संक्रमित पाए गए थे. संक्रमित पाए जाने के बाद मंत्री लालजिरलियाना होम आइसोलेशन में थे फिर बाद  हॉस्पिटल में एडमिट हो गए.  


मंत्री जिस हॉस्पिटल में एडमिट हैं, उसी हॉस्पिटल के फर्श पर वह पोछा लगाते दिखे हैं. लोग इनके इस कार्य को लेकर काफी सराहना कर रहे हैं. लोग बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ने के कारण  हॉस्पिटल्स के स्टाफ और सफाईकर्मियों का काम भी बढ़ गया है. ऐसे में मंत्री ने सफ़ाईकर्मियों का दबाव कम करने की एक कोशिश की है.


news image


मंत्री आर लालजिरलियाना ने कहा कि झाड़ू लगाना और फर्श साफ करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है क्योंकि वह अपने घर और अन्य जगहों पर इस तरह के काम करते रहते हैं. उन्होंने आगे कहा कि  मंत्री आर लालजिरलियाना फर्श पर पोंछा लगाने का मेरा मकसद नर्सों या डॉक्टरों को शर्मिंदा करना नहीं था, बल्कि मैं एक मिसाल कायम करके दूसरों को शिक्षित करना चाहता हूं.


news image


मंत्री ने आगे कहा कि उन्हें दो दिनों के लिए मिनी-इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया और शुक्रवार को उन्हें कोरोना वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया. यहां वह ठीक हैं. चिकित्सा कर्मचारी और नर्स उनकी अच्छी देखभाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें मंत्री के रूप में विशेष या वीआईपी व्यवहार पसंद नहीं है. मंत्री ने मेडिकल स्टाफ और नर्सों से कोरोनोवायरस रोगियों के प्रति विनम्रता दिखाने का आग्रह किया क्योंकि उनकी अच्छी देखभाल रोगियों पर अच्छा प्रभाव डाल सकती है.