ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / india / कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक आज, राज्यों और जिलों के फील्ड...

कोरोना पर पीएम नरेंद्र मोदी की बैठक आज, राज्यों और जिलों के फील्ड ऑफिसर्स से करेंगे कोरोना के हालात पर चर्चा

18-May-2021 10:57 AM

DESK: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहम बैठक करेंगे। राज्यों और जिलों के फील्ड ऑफिसर्स के साथ बैठक कर पीएम मोदी कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कोरोना के हालात और इससे निपटने के उनके अनुभवों पर चर्चा होगी।


कई जिलों में कोरोना मामलों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में वायरस से निपटने के लिए जरूरी सुझावों पर भी पीएम मोदी चर्चा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक कर्नाटक, बिहार, असम, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, गोवा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के अधिकारी इस अहम बैठक में शामिल होंगे।


जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 20 मई को 10 राज्यों के 54 जिलाधिकारियों से भी चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि ये वे जिले हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पुड्डुचेरी, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, उड़ीसा, केरल और हरियाणा के जिलाधिकारी शामिल होंगे।



इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की थी। मोदी ने सभी शहरी डॉक्टर्स से उनके अनुभव ग्रामीणों हेल्थ वर्कर्स से साझा करने और उन्हें ट्रेनिंग देने की अपील भी की थी। मोदी के साथ मीटिंग में जम्मू-कश्मीर और पूर्वी राज्यों के डॉक्टर्स भी जुड़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिस तरह से हेल्थ वर्कर्स ने काम किया है उसकी जितनी सराहना की जाए वह कम ही है। आज पीएम मोदी अहम बैठक करने वालें हैं। इस दौरान पीएम मोदी राज्यों और जिलों के फील्ड ऑफिसर्स के साथ बैठक कर कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कोरोना के हालात और इससे निपटने के उनके अनुभवों पर चर्चा होगी।