कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
23-Apr-2021 08:27 AM
DELHI : कोरोना महामारी ने देश में हाहाकार मचा रखा है. एक तरफ जहां अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी है तो वहीं इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने अब खुद कमान संभाल ली है. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे आज कोरोना वायरस से बिगड़ती स्थितियों पर मीटिंग लेंगे.
Tomorrow, will be chairing high-level meetings to review the prevailing COVID-19 situation. Due to that, I would not be going to West Bengal.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2021
प्रधानमंत्री के ट्वीट के अनुसार, सुबह 9 बजे कोरोना के ऊपर एक इंटरनल मीटिंग लेंगे. इसके बाद दस बजे वे कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना की स्थिति पर मीटिंग करेंगे. इसके बाद वे 12:30 मिनट पर देश के बड़े-बड़े ऑक्सीजन उत्पादकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चर्चा करेंगे और ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर बात करेंगे.
आपको बता दें कि गुरुवार को भी पीएम ने कोरोना पर तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ मीटिंग ली थी. जिसमें अधिकारियों ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर उन्हें जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों से ऑक्सीजन क्षमता बढ़ाने और उसके वितरण में तेजी करने के लिए कहा. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान अधिकारियों से ऑक्सीजन के त्वरित परिवहन पर जोर दिया और रेलवे के उपयोग पर भी बात की.