ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / india / कोरोना महामारी को लेकर भारत में सबसे बड़ी खबर, जनवरी से शुरू हो...

कोरोना महामारी को लेकर भारत में सबसे बड़ी खबर, जनवरी से शुरू हो जाएगा वैक्सीन देने का काम

14-Dec-2020 08:34 AM

DESK : कोरोना महामारी के बीच भारत के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर कई स्तर पर काम चल रहा है और सबसे बड़ी खबर यह है कि जनवरी महीने से ही वैक्सीनेसन का काम देश के अंदर शुरू हो सकता है. वैक्सीन में बनाने के काम में जुटी सीरम नाम की कंपनी ने यह दावा किया है.

 सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अक्टूबर 2021 तक भारत में सभी का टीकाकरण हो जाएगा, जिसके बाद सामान्य जीवन फिर से शुरू हो सकता है. कोरोना वैक्सीनेसन की शुरुआत अगले साल जनवरी से हो सकती है और अक्टूबर तक सभी देशवासियों को वैक्सीन देने का काम पूरा कर लिया जाएगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि उनकी कंपनी को इस महीने के अंत तक वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत मिल सकती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद देश की बड़ी फार्मास्यूटिकल कंपनियों की लैब्स में जाकर कोरोना वैक्सीन बनाए जाने से जुड़ा अपडेट ले चुके हैं पीएम मोदी के इस विजिट के बाद केंद्र सरकार में कोरोना वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सिस्टम पर फोकस किया हुआ है. देश में कैसे लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जाएगा इसके लिए पूरा सिस्टम बनाए जाने की कवायद भी शुरू हो चुकी है.