बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
15-May-2021 09:21 AM
DESK: कोरोना का दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। वैश्विक महामारी से अब तक कई लोगों की जानें चली गयी है। वही अब भी कई लोग इस महामारी की चपेट में हैं। भारत में स्थिति इतनी खराब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है।
WHO प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने बताया कि भारत में कोरोना की स्थिति काफी चिंता में डालने वाली है। पूरी दुनियां के लिए दूसरी लहर जानलेवा साबित होने वाली है। कई राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पताल में भी कई मरीज एडमिट हो रहे हैं और कई मौतें भी हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि वे भारत की कोरोना स्थिति को काफी करीब से देख रहे हैं। समय रहते हर जरूरी मदद पहुंचाई जा रही है। डब्लूएचओ की मदद से भारत में कई ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेजे गये हैं। मास्क और मेडिकल उपकरणों की भी आपूर्ति की जा रही है। भारत में कोरोन की स्थिति विस्फोटक है।
वही नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, कंबोडिया, थाइलैंड और इजिपट में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहें है। अफ्रीका की स्थिति भी चिंताजनक है। ऐसे में इन सभी देशों को हर तरह की मदद की जाएगी। महामारी का यह दूसरा साल ज्यादा घातक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते मामलों के बीच जीवन और आजीविका दोनों बचाने पर जोर देना जरूरी है।