अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Apr-2021 08:41 AM
DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच बंगाल में छठे चरण के मतदान के लिए वोटिंग भी जारी है। सुबह से ही लोग मतदान केन्द्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। छठे चरण के आज हो रहे मतदान में 43 सीटों पर 306 प्रत्याशी अपना किस्मत आजमा रहे हैं।
बंगाल में आज छठे चरण का मतदान जारी है। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान आज शाम छह बजे तक चलेगा। इसे लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये है। जहां लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकारी का प्रयोग कर रहे हैं। आज पश्चिम बंगाल के 4 जिले उत्तर 24 परगना (17 सीट), नादिया जिला ( 9 सीट) , उत्तर दिनाजपुर जिला ( 9 सीट) और पूर्ब बर्द्धमान (8 सीट) में वोटिंग जारी है।
छठे चरण में कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?
BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय
तृणमूल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और चंद्रिमा भट्टाचार्य
तृणमूल प्रत्याशी फिल्म निर्देशक राज चक्रवर्ती और अभिनेत्री कौसानी मुखर्जी
माकपा नेता तन्मय भट्टाचार्य
छठे चरण की खास बातें
जिले - 4
मतदान केंद्र - 14,480
मुख्य मुकाबला - सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा
विधानसभा क्षेत्र - 43
उम्मीदवार - 306
मतदाता - 1 करोड़
उत्तर 24 परगना जिला - 17 सीट
नादिया जिला - 9 सीट
उत्तर दिनाजपुर जिला - 9 सीट
पूर्ब बर्द्धमान जिला - 8 सीट