ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / india / कोरोना से भी खतरनाक मारबर्ग वायरस का पहला केस मिला, नए वायरस से...

कोरोना से भी खतरनाक मारबर्ग वायरस का पहला केस मिला, नए वायरस से मृत्यु दर 88 फीसदी

10-Aug-2021 09:46 AM

DESK : कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया के सामने अब नया संकट पैदा हो गया है। कोरोना वायरस से कई गुना ज्यादा खतरनाक जानलेवा मारबर्ग वायरस का पहला केस सामने आया है। इस खतरनाक वायरस से होने वाली मौत का प्रतिशत 88 फीसदी है। दुनिया में सबसे खतरनाक वायरस के तौर पर मारबर्ग वायरस की पहचान की जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने मारबर्ग वायरस के फैलने की जानकारी दी है।


मारबर्ग वायरस का पहला केस पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी में सामने आया है। डब्ल्यूएचओ ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक के पश्चिमी अफ्रीका में मारबर्ग वायरस का पहला मामला सामने आया है। यह एक जानलेवा वायरस है जो इबोला से संबंधित है और कोरोना की तरह जानवरों से इंसानों में आया है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मारबर्ग वायरस से जिन लोगों में फैलता है उनमें 100 में से 88 फ़ीसदी मामलों में इस वायरस से पीड़ित मरीज की मौत हो जाती है।


डब्ल्यूएचओ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 2 अगस्त को इस वायरस से पीड़ित एक शख्स की मौत गिनी में हो गई। दक्षिणी गुएकेन्डो में मरीज की मौत हुई है। उसी के नमूनों में वायरस को पाया गया है। वायरस से मरने के बाद जब मरीज का पोस्टमार्टम कराया गया तो उसमें ही इबोला की पुष्टि नहीं हुई बल्कि मारबर्ग वायरस मिला। मारबर्ग वायरस के मिलने के बाद दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। अफ्रीकी देशों से यह वायरस से दूसरे जगह ट्रांजिट ना हो इसके लिए डब्ल्यूएचओ एहतियाती कदम उठाने जा रहा है। अगर यह वायरस से दुनिया के और हिस्सों में फैला तो कोरोना से ज्यादा तबाही ला सकता है।