सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर
14-Jan-2022 10:07 AM
DESK : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी उछाल देखा गया है. पिछले 24 घंटों में देश भर से कोविड-19 के 2,64,202 नए मामले दर्ज किए गए. जबकि इस दौरान 315 मरीजों की मौत हो गई. गुरुवार को भारत में संक्रमण के 2,47,417 मामले दर्ज किए गए थे.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 12.72 लाख हो गई है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को 1,09,345 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया. जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या भारत में 3,48,24,706 हो गई है.
मंत्रालय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के आज 2.64 लाख नए मामले दर्ज हुए हैं. जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा 2.47 लाख था. सिर्फ 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 16,785 केस की बढ़ोतरी देखी गई है.
वहीं देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट भी तेजी से बढ़ रहा है. ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5700 के पार हो चुका है. मंत्रालय ने बताया कि भारत में इस वेरिएंट से संक्रमित मरीज 5,753 हैं.