ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / india / कोरोना का कहर- नहीं रहे हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़, बॉलीवुड...

कोरोना का कहर- नहीं रहे हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़, बॉलीवुड में शोक की लहर

23-Apr-2021 08:47 AM

DESK:- बॉलीवुड से एक बेहद ही गमगीन कर देने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे। बॉलीवुड की फिल्मों के मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ अब इस दुनियां में नहीं रहें। शुगर होने के साथ-साथ कोरोना से उनके फेफड़े भी संक्रमित हो चुके थे जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।


मुंबई के एसएल रहेजा हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया। कई मेडिकल समस्याओं के बाद वे वेंटिलेटर पर थे। हॉस्पिटल के डॉक्टर कीर्ति भूषण ने बताया कि कोरोना के चलते मल्टीऑर्गन फेल्योर होने से श्रवण राठौड़ का निधन हो गया। श्रवण राठौड़ को हार्ट से संबंधित गंभीर समस्याएं थी। शुगर और कोरोना के कारण सेहत और बिगड़ गयी। कोरोना मरीज के संपर्क में आने के कारण उनके बेटे संजीव को भी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। 


फेमस म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ 66 साल के थे जो अपने पीछे 2 बेटे संजीव और दर्शन को छोड़ गए है। 90 के दशक में नदीम-श्रवण की जोड़ी बेहद मशहूर थी। उनकी सुपर हिट फिल्मों में आशिकी, दिल है कि मानता नहीं, साजन, परदेश, सड़क समेत कई फिल्में शामिल है। 2000 की शुरुआत में नदीम देश से बाहर चले गये और संगीतकार नदीम-श्रवण की जोड़ी भी दूर हो गयी। 


म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में उनकी आखिरी फिल्म 2009 में रिलिज हुई थी जिसका नाम डू नॉट डिस्टर्ब थी। नदीम और श्रवण ने अपने करियर के दौरान कई अवॉर्ड्स जीते। फिल्म साजन, दीवाना आशिकी और राजा हिंदुस्तानी के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के अवार्ड से नवाजा जा चुका है। श्रवण के भाई रूप कुमार राठौड़ और विनोद राठौड़ भी सिंगर हैं जो कई हिट गाने भी दे चुके हैं। श्रवण राठौड़ के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर हैं। 


श्रवण राठौड़ के निधन का दर्द नदीम संभाल नहीं पा रहे हैं उन्होंने कहा कि मेरा शानू चला गया। नदीम ने बताया, बीते कुछ दिनों से जब श्रवण की तबीयत बिगड़ने लगी तो हम लगातार टच में थे। उनकी पत्नी और बेटा भी ठीक नहीं है और अस्पताल में है। मैं बहुत असहाय महसूस कर रहा हूं कि उनके साथ खड़ा नहीं रह सका, ना दोस्त को अलविदा कह सका।