मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
28-Apr-2021 04:03 PM
DESK: कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए गोवा में 4 दिनों का लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। गुरुवार की रात 10 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं और उद्योग खुले रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की है कि जो जहां हैं वहीं रुक जाएं। वे लॉकडाउन के दौरान राज्य के भीतर यात्रा ना करें। क्यों कि सारी पर्यटन गतिविधियों को चार दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान कैसिनों भी बंद रहेगा।
सीएम ने लोगों से अपील की लॉकडाउन से घबराकर वे ज्यादा खरीदारी ना करें। गौरतलब है कि गोवा में कोविड की वजह से रोजाना करीब 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वर्तमान में राज्य में 16 हजार 591 सक्रिय मामले हैं जबकि महामारी के प्रकोप से एक हजार 86 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।