ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / india / कोरोना का कहर जारी: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू का निधन,...

कोरोना का कहर जारी: कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

27-Apr-2021 10:46 AM

DESK: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। इस महामारी की वजह से असमय कई लोगों की मौत हो रही है। कोरोना से मरने वालों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आम लोगों के अलावा देश के कई बड़ी हस्तियां अपनी जान गवां चुके हैं। अब कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता 52 वर्षीय रामू का भी निधन हो गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने से उनका निधन हुआ। रामू साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मालाश्री के पति थे। बीते कुछ समय से कोरोना वायरस से वे संक्रमित थे लेकिन इस वैश्विक महामारी के सामने वे जंग हार गए और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।


कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू के निधन से साउथ सिनेमा में शोक का माहौल है। कई फिल्मी सितारे रामू को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फिल्म निर्माता बीए राजू ने ट्विटर पर रामू के बारे में लिखा, 'सैंडलवुड के फिल्म निर्माता रामू ने कोविड -19 की वजह दम तोड़ दिया। उनका इलाज बेंगलुरू के एम एस रमैया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रामू ने कन्नड़ फिल्म स्टार मालाश्री से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।'


कन्नड़ सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता रामू ने अपने पूरे करियर में 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी ज्यादातर फिल्में बड़े बजट वाली होती थीं। अभिनेता सुनील पुराणिक ने कहा, 'वह शानदार निर्माताओं में से एक थे। उनकी फिल्में उनके नाम पर चलती थीं। उनके नाम ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आकर्षित किया था। फिल्मों में वह भव्यता से खर्च करने जाना जाता था। रामू ने सिम्हा, अर्जुन गौड़ा, एके 47, (1999), लॉकअप डेथ (1994), कलसिपाल्या (2004), और गंगा (2015) सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया था।