Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
27-Apr-2021 11:12 AM
DESK: 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में चुनाव आयोग ने रिजल्ट आने के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ ही अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने जाएंगे। इस दौरान ना किसी तरह का जश्न मनाया जाएगा और ना ही जुलूस ही निकाला जाएगा।
गौरतलब है कि 4 राज्यों में चुनाव संपन्न हो चुके है जबकि बंगाल में एक चरण की वोटिंग बाकी है। बंगाल में आठवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 5 राज्यों का चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित किया जाएगा। ऐसे में चुनाव आयोग की तरफ से यह अहम फैसला लिया गया है। कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
कोरोना का प्रकोप पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ा है। ऐसे में चुनावी रैलियों में उमड़ी भीड़ पर लगातार सवाल उठ रहे थे। जिसके कारण बंगाल में सातवें चरण के मतदान से पूर्व चुनाव आयोग ने बड़ी रैलियों, पद यात्रा और रोड शो पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद राजनीतिक दलों से वर्चुअल सभाएं करने की बात कही गयी थी। देश में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर चुनाव आयोग ने यह अहम फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने 2 मई को घोषित होने वाले चुनाव परिणाम के बाद किसी तरह के विजय जुलूस या जश्न मनाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।