मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-Jun-2020 01:23 PM
DESK : पीएम नरेन्द्र मोदी पूरे देश को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क पहनने की अपील कर रहे हैं। लेकिन उनके अपने पार्टी के सांसद ही इसकी धज्जियां उड़ाते दिख रहे हैं। बीजेपी के एक सांसद महोदय अपने बेटे की शादी के जश्न में ऐसे मशगूल हो गये कि कोरोना से बचाव के तमाम मंत्र भुला बैठे।
यूपी के जालौन से बीजेपी सांसद भानु प्रताप वर्मा के बेटे की शादी में सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ी। बारातियों ने न मास्क लगाया और न ही प्रशासन के आदेशों का ही पालन किया।प्रशासन की तरफ से 50 लोगों के शामिल होने के आदेश की भी धज्जियां उड़ायी गय़ी। सबसे बड़ी बात है कि जहां शादी की शहनाईयां बज रही थी वहां कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।
रविवार को हुए सांसद के बेटे महेंद्र भानु प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए एसडीएम की तरफ से 12 जून को जारी पत्र में महज 05 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गयी थी लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक शादी में कहीं ज्य़ादा लोग शामिल हुए। अब एडीएम अशोक कुमार वर्मा ने मामले के तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच की बात कही है।इस इलाके में कोरोना के ज्यादा मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने शादी समारोह में 05 लोगों को शामिल होने की एडवायजरी जारी की थी।
बता दें कि यूपी का जालौन में कोरोना का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। । खासकर कोंच तहसील जहां शादी हुए वो कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। जहां जालौन जिले में अब तक 168 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। जबकि, सात लोगों की मौत हुई है। अब तक 113 रिकवर्ड हुए हैं। 48 एक्टिव केस का इलाज चल रहा है। वहीं, यदि कोंच तहसील में कोरोना के कुल केस की बात करें तो यहां अब तक 67 मरीज मिले हैं। दो की मौत हुई है। इनमें से 32 ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 33 का अभी भी इलाज चल रहा है।