बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
10-Apr-2021 07:35 AM
DESK : कोविड-19 अस्पताल में आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए. मृतकों में एक महिला भी शामिल है.
पूरा मामला महाराष्ट्र के नागपुर के वाडी इलाके में एक निजी अस्पताल की है, जहां शुक्रवार की रात एक कोविड-19 अस्पताल में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई. आग लगने के बाद अस्पताल में से भर्ती 27 मरीजों को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है.
नागपुर के अस्पताल में आग लगने से लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'नागपुर के अस्पताल में आग लगने की घटना से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के साथ हैं. इस घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'
बताया जा रहा है कि शहर के वाडी इलाके में एक निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से भड़की आग में चार लोगों की मौत हो गई. रात आठ बजकर 10 मिनट पर आग लग गयी. अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके ने बताया, 'अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के एसी यूनिट से आग की शुरुआत हुई. दूसरी मंजिल तक ही आग सीमित रही और आगे नहीं फैल पायी. उन्होंने बताया कि यह गैर कोविड अस्पताल है.'