ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / india / क्या कोरोना के बढ़ते आंकड़ों की वजह से बंद हो जाएंगी ट्रेनें? रेलवे...

क्या कोरोना के बढ़ते आंकड़ों की वजह से बंद हो जाएंगी ट्रेनें? रेलवे ने दिया ये जवाब...

09-Apr-2021 03:48 PM

DESK : देशभर में कोरोना का कहर जारी है. दुनिया में सबसे ज्यादा केस हर दिन भारत में ही आ रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. ऐसे में लोगों के मन में यह आशंका उठ रही है कि क्या पिछले साल की तरह इस बार भी ट्रेनें बंद कर दी जाएंगी?

अब लोगों के मन में उठती आशंकाओं को देखते हुए रेलवे के तरफ से जवाब सामने आया है. रेलवे का जवाब लोगों के लिए राहतभरा है. रेलवे बोर्ड के सीईओ और चेयरमैन सुनीत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि ट्रेन सर्विस रोकने का कोई प्लान नहीं है. 

लवे बोर्ड के सीईओ सुनीत शर्मा ने कहा, ''मांग के हिसाब से ट्रेन सेवा मिलती रहेगी. ट्रेन सर्विस में कोई कमी नहीं है और ट्रेन सेवा रोकने का भी कोई प्लान नहीं है.'' 

उन्होंने कहा कि  ''भीड़ को कम रखने के लिए हम अप्रैल-मई 2021 में अधिक ट्रेनें चला रहे हैं. हमने मध्य रेलवे के लिए 58 और पश्चिम रेलवे के लिए 60 ट्रेनों की घोषणा की है.अधिक मांग वाले स्थानों जैसे गोरखपुर, पटना, दरभंगा, वाराणसी, गुवाहाटी, बरौनी, प्रयागराज, रांची, लखनऊ के लिए ये ट्रेनें दी गईं हैं. हम 1400 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चला रहे हैं. 5,300 उपनगरीय सेवाएं चल रही हैं। हम 800 पैसेंजर ट्रेनें चला रहे हैं, जो कुछ कम हैं, क्योंकि ये अनरिजर्व्ड ट्रेनें हैं और इनमें अधिक भीड़ होती है. राज्यों के फैसले के बाद हम उनकी संख्या बढ़ा सकते हैं.''