ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / india / कांग्रेस पर हवाला के जरिये 170 करोड़ रुपये लेने का आरोप, आयकर विभाग...

कांग्रेस पर हवाला के जरिये 170 करोड़ रुपये लेने का आरोप, आयकर विभाग ने भेजा नोटिस

03-Dec-2019 12:17 PM

DELHI: राजनीतिक चंदे को लेकर कांग्रेस को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया है. आयकर विभाग ने हवाला के जरिये 170 करोड़ रुपये लेने को लेकर कांग्रेस पार्टी को नोटिस भेजा है. 2 दिसंबर को जारी किये गए नोटिस में कहा गया है कि हैदराबाद की एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने हवाला के जरिए कांग्रेस को 170 करोड़ दिए थे. 


वहीं इस मामले में आयकर विभाग ने 4 नवंबर को कांग्रेस कार्यालय के नेताओं को समन जारी किया था. फिर भी वे पेश नहीं हुए. जिसके बाद आयकर विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आपको बता दें कि आयकर विभाग ने बीते दिनों हैदराबाद की एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के यहां पर छापा मारा था. छापेमारी के दौरान ये बात सामने आई थी कि कंपनी की तरफ से हवाला के जरिए कांग्रेस पार्टी को 170 करोड़ रुपये भेजे गए हैं. जिसे लेकर आयकर विभाग ने जांच तेज कर दी थी.


बताया जा रहा है कि इस फंड को सरकारी प्रोजेक्ट के हिसाब से अलग रखा गया था और इसकी बोगस बिलिंग तैयार की गई थी. जांच में ये भी पाया गया है कि कंपनी की ओर से जो बोगस बिल तैयार किए गए थे, वो उन सरकारी प्रोजेक्ट से जुड़े थे जिनका सीधा संबंध इकोनॉमिक वीकर सेक्शन से था.