ब्रेकिंग न्यूज़

सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर

Home / india / नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा, राजीव...

नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा, राजीव गांधी के थे बेहद करीबी

18-Feb-2021 07:38 AM

DESK : पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा का बुधवार को निधन हो गया. सतीश शर्मा 73 साल के थे और कैंसर से पीड़ित थे. लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था पर सेहत में सुधार नहीं हो रही थी. 73 साल के सतीश शर्मा ने गोवा में अंतिम सांसें ली. 

सतीश शर्मा के निधन की जानकारी देते हुए उनके बेटे समीर ने बताया कि  'उनका गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा. उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है.' 

बता दें कि कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी थे. सतीश शर्मा नरसिम्हा राव सरकार में 1993 से 1996 तक केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री रह चुके हैं. उनका जन्म आंध्र प्रदेश के सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर, 1947 को हुआ था. 

सतीश शर्मा रायबरेली और अमेठी निर्वाचन क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके थे. वह तीन बार राज्यसभा सदस्य भी बने और उन्होंने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. वह पहली बार जून 1986 में राज्यसभा सदस्य बने और बाद में राजीव गांधी के निधन के बाद 1991 में अमेठी से लोकसभा सदस्य चुने गए. इसके बाद वह जुलाई 2004 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य रहे.